फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अंतरजनपदीय क्रिकेट ट्रायल में उन्नाव ने हरदोई को हराया

Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के अंडर-19 टीम चयन के लिए लखनऊ में चल रहे अंतरजनपदीय क्रिकेट ट्रायल में दो मैच खेल गए। इसमें से एक मैच में उन्नाव की टीम ने हरदोई को हराया। दूसरे मैच में लखनऊ की टीम से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लखनऊ के जीसीआरजीसी क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच उन्नाव और लखनऊ के बीच पहला मैच खेला गया। इसमें लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों के मैच में 242 रन बनाए। उन्नाव के गेंदबाज अभिनव कुमार और आकाश राठौर ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव टीम 45 ओवर में 215 रन ही बना सकी। दूसरा मैच उन्नाव और हरदोई के मध्य खेला गया। इसमें उन्नाव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों में 292 रन बनाए। सुयश सिंह ने 55, आदित्य गुप्ता ने 59, आर्यन ने 52 और प्रणव द्विवेदी ने 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते समय हरदोई की टीम 112 रन ही बना सकी। उन्नाव के गेंदबाज ओम ने चार विकेट हासिल किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की सूची जल्द ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed