{"_id":"69cebcad7e9395bbdc000f07","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147925-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कलश यात्रा से श्रीराम कथा का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो-23-कलश यात्रा में सिर पर कलश रखे शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। शहर के शराब मील स्थित मैदान में श्रीराम कथा युवा सेवा समिति ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद मैदान में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास दीपक त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के स्वरुप की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
यात्रा में 251 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। उन्होंने कस्बे के साथ शेखपुर स्थित भुइयां देवी मंदिर तक भ्रमण किया। शाम के सत्र में कथा शुरू हुई। दीपक त्रिपाठी ने कहा कि केवल भक्ति और कथा सुनना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि सुनी हुई कथा को जीवन में उतारना भी आवश्यक है। सभी संतों और ग्रंथों का संदेश है कि माता-पिता व गुरुओं का आदर-सम्मान करें।
आयोजक समिति के शुभम गुप्ता और सूरज भदौरिया ने बताया कि कथा नौ अप्रैल तक रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। कुणाल रावत, रोहित शुक्ला, अनूप सविता, गुड्डू सिंह और शिव नंदन ने कथा सुनी।