{"_id":"69cebed91b2c7b084a084449","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147914-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रंगोली में कीर्ति मिश्रा व साक्षी गुप्ता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रंगोली में कीर्ति मिश्रा व साक्षी गुप्ता प्रथम
विज्ञापन
फोटो-11-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन।
उन्नाव। सोहरामऊ स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल में वार्षिकोत्सव आरोहण-2026 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायन, नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियाें को पुरस्कृत किया गया। रंगोली में कीर्ति मिश्रा व साक्षी गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत चेयरमैन देव मूर्ति ने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगोली, प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, एकल एवं युगल गायन, एकल एवं सामूहिक नृत्य, नुक्कड़ नाटक तथा फैशन फ्रेंजी शो की प्रस्तुतियां दीं। एकल गायन में विनायक गुप्ता व युगल में तूलिका तिवारी प्रथम रहीं।
एकल नृत्य में चैनप्रीत कौर व सामूहिक नृत्य में हर्षिता लखेड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में रोहित एवं उनकी टीम अव्वल रही। फैशन फ्रेंजी पुरुष के शिवांश सिंह विजेता रहे। महिला वर्ग में अंचल शुक्ला ने पहला स्थान पाया। प्रो. डॉ. प्रभाकर गुप्ता, प्रो. डॉ. अनुज सक्सेना, प्रो. शैलेश, निदेशक : प्रो. डॉ. तरुण सिंह गंगवार, तनु दुबे, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सनोबर फातिमा आदि मौजूद रहे।