{"_id":"69b856f078dace59fc04ee49","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146940-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कबड्डी में उन्नाव स्टेडियम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कबड्डी में उन्नाव स्टेडियम ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
उन्नाव। खेल कार्यालय की ओर से पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में उन्नाव स्टेडियम ने जीत हासिल की। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कबड्डी बालक वर्ग में उन्नाव स्टेडियम ने उन्नाव योद्धा टीम को हराया। बालिका वर्ग में उन्नाव स्टेडियम ए ने उन्नाव स्टेडियम बी को पराजित किया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में बीघापुर टीम विजेता और आसीवन उपविजेता रही। बालिका वर्ग में स्टेडियम टीम ने आजाद क्लब को हराया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में जेएन शाह बी स्कूल की टीम विजेता बनी। बालिका वर्ग में वंडर वूमेन उन्नाव टीम ने पैट्रियॉट इंटर कॉलेज को हराया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर कई खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्राॅयल
मैनपुरी में प्रस्तावित राज्यस्तरीय आमंत्रण वॉलीबॉल (पुरुष) और फर्रुखाबाद में कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए ट्राॅयल हुए। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में जिलास्तरीय टीम का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने ट्राॅयल में अपना दमखम दिखाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। टीम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।