{"_id":"69b2feeb6c2fa2ae9b0a22f3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146684-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 15.91 करोड़ से सई नदी पर बने जबरेला पुल से आवागमन शुरू, 10 किमी. चक्कर से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 15.91 करोड़ से सई नदी पर बने जबरेला पुल से आवागमन शुरू, 10 किमी. चक्कर से मिली निजात
विज्ञापन
फोटो-9-सई नदी पर जबरेला में बने पुल से निकलते वाहन। संवाद
उन्नाव/असोहा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर जबरेला में सई नदी पर 15.91 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल तैयार हो गया है। पुल का निर्माण जून की निर्धारित समय सीमा से पहले ही पूरा हो गया है। हालांकि कुछ छिटपुट कार्य बाकी हैं लेकिन वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे लोगों को 10 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर से मुक्ति मिल गई है।
यह पुल राजधानी लखनऊ को उन्नाव, फतेहपुर, पुरवा और बीघापुर तहसील मुख्यालयों से जोड़ता है। पुराना पुल जर्जर और संकरा होने से आए दिन जाम लगता था। भारी वाहनों पर रोक होने से लोगों को 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। प्रदेश सरकार ने पुराने पुल की स्थिति को देखते हुए 90.23 मीटर लंबे पुल के लिए बजट जारी किया था। राज्य सेतु निगम ने नवंबर 2024 में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया था। करीब सात मीटर चौड़ा यह पुल लोगों को जाम और लंबे चक्कर से मुक्ति दिला रहा है। क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ राजधानी से आवागमन करने वालों को भी इससे सहूलियत मिली है। सहायक अभियंता एमएस ओझा ने बताया कि पुल पर वाहन दौड़ने लगे हैं, औपचारिक शुभारंभ जल्द होगा।
जाम से मिली निजातनए पुल के बनने से अब लोगों को जाम से पूरी तरह निजात मिल गई है। 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर भी नहीं लगाना पड़ रहा है। विधायक अनिल सिंह ने बताया कि दही से मोहनलालगंज तक मार्ग को चौड़ा किया गया है। इसी क्रम में जबरेला में सई नदी पुल को भी चौड़ा किया गया है। क्षेत्रीय निवासियों वेद प्रकाश और हृदेश तिवारी ने सफर आसान होने पर खुशी जताई है।