फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: प्रतापगढ़ इंटरसिटी का जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग

Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। प्रतापगढ़ से कानपुर के बीच चलने वाली प्रतापगढ़ इंटरसिटी का जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की गई है। जैतीपुर के अधिवक्ता की मांग पर मोहनलालगंज सांसद ने रेलमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें प्रतापगढ़ इंटरसिटी का जैतीपुर के साथ मोहनलालगंज स्टेशन पर ठहराव कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

जैतीपुर निवासी अधिवक्ता विनय यादव ने मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी को पत्र दिया। इसमें बताया कि प्रतापगढ़ से कानपुर के बीच इंटरसिटी (14124/14123) चलती है। इसका उन्नाव के बाद सीधा लखनऊ स्टॉपेज होता है। अन्य स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं रुकती है जबकि क्षेत्र का जैतीपुर व लखनऊ बॉर्डर पर मोहनलालगंज बड़े रेलवे स्टेशन हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों की संख्या में छात्र और नौकरीपेशा लोग विभिन्न जनपदों के बीच आते-जाते हैं।
विज्ञापन

बताया कि इसको देखते हुए इस ट्रेन का जैतीपुर व मोहनलालगंज स्टेशन पर ठहराव होना आवश्यक है। इसको लेकर सांसद ने रेलमंत्री को पत्र भेजा है। सांसद ने मंत्री से अनुरोध किया है कि प्रतापगढ़ इंटरसिटी का दोनों स्टेशनों पर ठहराव कराया जाए। इससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed