फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: चित्रकला में कशिश को पहला स्थान

Fri, 09 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21-विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि - फोटो : ramnagar news
अचलगंज। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के 120वीं जयंती के तीन दिवसीय समारोह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। चित्रकला में शिवजी इंटर काॅलेज बंथर की छात्रा कशिश को प्रथम, एसएवी इंटर काॅलेज अचलगंज की निकिता को द्वितीय तथा यहीं के छात्र जय सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में आरकेडी इंटर कालेज भुंभुवार की माला ने पहला, शिवजी इंटर कालेज बंथर की प्रिया ने दूसरा व यहीं की प्राची सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्मारक भवन में हुई लाइब्रेरी प्रतियोगिता में रिमझिम यादव व सक्षम गुप्ता संयुक्त रूप से प्रथम तथा अनमोल तिवारी, हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। आल्हा गायक राम लखन तिवारी ने गायन से जोश भरा। वहीं समूह की शारदा को जैविक खाद निर्माण, प्रीति को गोबर के दिये बनाने, आरती को डिजाइनर बैग व आरती को सॉफ्ट टॉयज बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मियों में हरिनारायण, रमेश व कुलदीप को भी सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि आजाद ने देशवासियों को सम्मान के साथ जीने का जज्बा सिखाया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक सिंह सनी ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, बीडीओ फहद खान ने आजाद को नमन किया। आजाद ट्रस्ट के मंत्री राजेश शुक्ल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

फोटो-21-विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि

फोटो-21-विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि- फोटो : ramnagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed