{"_id":"693b109df7b4ed27800c5c24","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141672-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रांसफार्मर गिराकर सामान निकाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रांसफार्मर गिराकर सामान निकाल ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो-13- इनायतपुर में बिजली ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे चोरी करने की घटना की जांच करते जेई राम
औरास। इनायतपुर बर्रा गांव में चबूतरे पर रखे ट्रांसफार्मर को गिराकर चोर छह लाख का सामान निकाल ले गए। सूचना पर जेई ने मौके पर पहुंचकर जांच की और औरास थाने में तहरीर दी। ट्रांसफार्मर का सामान चोरी होने से 1500 ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है।
इनायतपुर गांव में संडीला चकलवंशी मार्ग से 50 मीटर दूर हातिम के घर के पास चबूतरे पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा था। जेई रामू लोधी के मुताबिक बुधवार की रात चोरों ने 11 हजार की चलती लाइन का जंपर काटकर पहले आपूर्ति बंद की। इसके बाद ट्रांसफार्मर को गिराकर उसके अंदर से तांबा और अन्य सामान निकाल ले गए। बृहस्पतिवार सुबह लाइनमैन विकास सिंह की सूचना पर अवर अभियंता रामू लोधी मौके पर पहुंचे और जांच की तो ट्रांसफार्मर के अंदर का सामान गायब मिला।
इस पर एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत व जेई रामू लोधी थाने पहुंचे। जेई ने तहरीर दी। एसडीओ ने बताया कि करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थाने गए तो वहां पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष इरशाद अली मिले। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।