फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 4.17 लाख गणना प्रपत्रों की वापसी नहीं

Wed, 10 Dec 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-23- फोटो-बांगरमऊ में एक गांव में गणना प्रपत्र व मतदाता सूची का मिलान करते बीएलओ। स्रोत: नि - फोटो : सांकेतिक
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की अंतिम तिथि को महज 48 घंटे शेष बचे हैं लेकिन अभी भी शत प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र ही नहीं पहुंच पाए हैं। 4.17 लाख गणना प्रपत्रों की अभी वापसी नहीं हो सकी है। अधिकारियों का दावा है कि तय समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर चल रहा है। कुल मतदाता 23,25,053 हैं। नौ दिसंबर तक की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से 23,23,524 वोटरों तक ही गणना प्रपत्र पहुंच पाए हैं। अभी भी 1529 मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचना शेष है। इसमें सदर, भगवंतनगर व पुरवा विधानसभा में सौ फीसदी वोटरों तक प्रपत्र नहीं पहुंच पाए हैं। वहीं बीएलओ द्वारा मंगलवार तक इनमें से केवल 19,05,853 प्रपत्रों की वापसी करके मैपिंग (डिजिटाइज) की जा चुकी है। यह आंकड़ा 81.97 प्रतिशत है। अभी भी 4,17,671 मतदाताओं के प्रपत्र आना शेष है। जो करीब 18 फीसदी है।
विज्ञापन

मैपिंग में भी सदर, भगवंतनगर व पुरवा फिसड्डी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने कहा कि जिला मैपिंग में अन्य जनपदों से काफी आगे चल रहा है। अभी तक के नियत समय तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएलओ व बीएलए की संयुक्त बैठक 12 को

उन्नाव। उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2501 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की एक बैठक होगी।
बताया कि बीएलओ एसआईआर के दौरान मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट तथा अनुपस्थित मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों, बीएलए एवं मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी सूची में दर्ज वोटरों के नामों का सत्यापन कर लें। यदि किसी मामले में कोई संदेह हो तो बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जानकारी देकर सही करा लें।

बताया कि एक मतदाता को केवल एक ही जगह मतदान करने का अधिकार है। जो व्यक्ति सामान्य रूप से जहां निवास करता है, वहीं का मतदाता होना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएगा तो उसे एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। बताया कि पंचायत एवं नगर निकाय की मतदाता सूची तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट अलग-अलग होती है। इस अभियान का पंचायत की मतदाता सूची से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed