{"_id":"69386eeec5f930723d0ca124","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-141597-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई स्थानों पर नगर प्रशासन और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों को नाले के आगे दुकान लगाने या सामान रखने पर प्रतिदिन 500 रुपये जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
नवाबगंज कस्बे के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने फुटपाथ और नाले के ऊपर तक सामान लगा रखा था। इससे प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी। इसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने दो दिन पहले ही कस्बे में अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी कराई थी। दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि वे फुटपाथ छोड़कर अपनी दुकानें लगाएं।
जब दुकानदार नहीं माने तो मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए निकले। उन्होंने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। कहा कि आज के बाद यदि किसी भी दुकानदार ने फुटपाथ या नाले के बाहर कब्जा किया तो उस पर प्रतिदिन पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय दुकानदारों की नगर प्रशासन के कर्मियों से कहासुनी और मामूली झड़प भी हुई। प्रशासन की सख्ती से कोई बड़ा विरोध नहीं हो सका और पूरे कस्बे के फुटपाथ खाली करा लिए गए। अभियान के दौरान संजीव मिश्रा, तुफैल अहमद, शिवा दीक्षित भी मौजूद रहे।