{"_id":"68f929c36489a6f7f9051ccb","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138966-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दिवाली की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दिवाली की रात दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
बांगरमऊ। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित कृषि यंत्र की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने रुपये और कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोर 40 हजार रुपये और करीब एक लाख के पुर्जे ले गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बांगरमऊ कस्बा निवासी कृष्णा गुप्ता की हरदोई उन्नाव मार्ग पर अंजलि स्टील कृषि यंत्र नाम से दुकान है। कृष्णा गुप्ता के अनुसार सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह देखा तो दुकान के शटर का ताला टूटा मिला। दुकान में रखे 40 हजार रुपये और कीमती पुर्जे गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सोमवार रात कुछ चोर रॉड व अन्य औजारों के साथ दुकान में दिखे।
फुटेज में चोरों ने रॉड से ताला तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए, वह सभी कपड़े से चेहरा ढके थे और हाथ में टार्च लिए थे। काउंटर और अलमारियों को खंगाला। लगभग 20 मिनट तक दुकान के अंदर रहने के बाद 40 हजार रुपये और कृषि उपकरणों के महंगे पुर्जे चोरी कर भाग गए। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।