{"_id":"68e81ed0c2b58abd390bc228","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138352-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जाली नोट रखने में दो युवकों को छह साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जाली नोट रखने में दो युवकों को छह साल की सजा
विज्ञापन
उन्नाव। जाली नोट के साथ पकड़े गए दो युवकों को न्यायालय ने दोषी पाया। न्यायाधीश रामराज द्वितीय ने दोनों को छह-छह साल कारावास की सजा सुनाई है। दोषी उन्नाव और गाजीपुर जिला निवासी युवकों को जेल भेज दिया गया है।
बारासगवर थाना पुलिस ने 13 जुलाई 2023 को धानीखेड़ा-पाटन मार्ग स्थित कुंभी गांव के पास बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की थी। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम प्रियांशु नाई निवासी बिहार थाना के मोहकमपुर बताया। उसके साथी उमेश कुशवाहा ने अपना पता गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद थाने के अहिरौली गांव का निवासी बताया। तलाशी में दोनों के पास से 100-100 के नोट के 29,700 रुपये की जाली करेंसी मिली थी।
दोनों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायालय चतुर्थ में विचाराधीन था। बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश राम राज द्वितीय ने दोष साबित होने पर दोनों को छह, छह साल के कारावास की सजा सुनाई है।