{"_id":"68e81f45ee3721006908af36","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-138348-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अफसरों से बोले उद्यमी, बिजली समस्याएं से दिलाएं निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अफसरों से बोले उद्यमी, बिजली समस्याएं से दिलाएं निजात
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी स्थित आईआईए सभागार में उद्यमियों व बिजली अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग व शटडाउन की समस्या प्रमुखता से उठाई। इसे दुरुस्त करने की मांग की।
आईआईए अध्यक्ष अरुण कुमार माहेश्वरी और उद्यमी जीएन मिश्रा ने कहा कि कुंदन रोड, गोकुल बाबा, बंथर और दही चौकी क्षेत्रों में ट्रिपिंग और शटडाउन से परेशानी हो रही है। उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उद्यमियों ने बिलिंग त्रुटियां, ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों से व्यवधान, कनेक्शन स्थानांतरण पर सिक्योरिटी समायोजन न होने जैसी शिकायतें भी रखीं।
उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि भविष्य में उद्यम की संख्या बढ़ने पर बिजली आपूर्ति सही न होने पर समस्या आएगी। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उद्यमियों से कहा कि उद्योगों में सर्किट ब्रेकर और वीसीबी जरूर लगवाएं। साथ ही अर्थिंग सही रखें। बैठक में आनंद जैन, कांति मोहन गुप्ता, संदीप शुक्ला, उदय राज, बृजकिशोर आदि उद्यमी मौजूद रहे।