Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कहीं सड़क गंगा में समाई तो कहीं हवा में लटका पुल

Thu, 05 Nov 2026 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर यातायात बंद करने के लिए नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बनी दीवार। - फोटो : Samvad
उन्नाव। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने वाले जिले के दो प्रमुख मार्ग वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहे हैं। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग को जहां गंगा की धारा बार-बार निगल रही है, वहीं एप्रोच रोड कटने से करोड़ों की लागत से बना पुल हवा में लटका है। नतीजतन दोनों जिलों के बीच आवागमन करने वाली लाखों की आबादी को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि एक मार्ग आठ साल में करीब साढ़े चार साल बंद रहा, जबकि दूसरा छह साल से पूरी तरह उपयोगी नहीं है।
विज्ञापन


फोटो-1-कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर यातायात बंद करने के लिए नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बनी दीवार। संवाद
आठ साल में 56 महीने बंद रहा शिवराजपुर मार्ग

उन्नाव-हरदोई और लखनऊ-कन्नौज मार्ग को फतेहपुर चौरासी के रास्ते कानपुर के शिवराजपुर से जोड़ने वाला कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग वर्ष 2018 से बाढ़ और गंगा की बदलती धारा की मार झेल रहा है। हिंदूपुर पुलिया के पास एप्रोच रोड कटने से वर्ष 2018 में यह मार्ग बंद हो गया था। करीब तीन साल तक आवागमन ठप रहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2021 में 123.62 लाख रुपये खर्च कर मार्ग का नवीनीकरण कराया। सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के साथ 21.60 मीटर लंबा पुल और 62 मीटर एप्रोच रोड बनाई गई। इसके बाद रास्ता यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, यह राहत भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। अगस्त 2025 में बाढ़ और गंगा की धारा बदलने से करीब 400 मीटर सड़क का आधा हिस्सा नदी में समा गया। इसके चलते केवल साइकिल और पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बचा। पीडब्ल्यूडी ने जनवरी 2026 में 650 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग तैयार किया, जिसे फरवरी में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया लेकिन अगस्त 2026 की बाढ़ में यह रास्ता भी बह गया। सितंबर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास करीब 200 मीटर सड़क का आधा हिस्सा फिर नदी में समा गया। इसके बाद मार्ग पर दीवार बनाकर आवागमन रोक दिया गया। रास्ता बंद होने से सफीपुर और बांगरमऊ क्षेत्र के करीब पांच लाख लोगों को परेशानी हो रही है। कानपुर जाने के लिए उन्हें लगभग 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो-2-एप्रोच रोड कटने से हवा में लटका बीघापुर को कानपुर-प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाला पुल। संवाद
छह साल से अनुपयोगी है गंगा पुल

बीघापुर तहसील को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर से जोड़ने वाला गढ़ेवा-सिकठियापुर गंगा पुल भी वर्षों से अनुपयोगी है। करीब एक किलोमीटर लंबा यह पुल 35-36 साल पहले 62.91 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। अगस्त 2021 में उन्नाव की तरफ का एप्रोच रोड बाढ़ में बह गया। पीडब्ल्यूडी ने वैकल्पिक रास्ता बनाया, जिससे कुछ समय तक दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी रहा लेकिन सितंबर 2025 की बाढ़ में यह रास्ता भी कट गया। कानपुर की तरफ का करीब 500 मीटर एप्रोच रोड भी गंगा में समा गया। इसके बाद पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से बीघापुर तहसील के अलावा सिकंदरपुर कर्ण और सुमेरपुर ब्लॉक की करीब पांच लाख आबादी प्रभावित है। लोगों को बक्सर पुल से कानपुर पहुंचने में 25 किलोमीटर और जाजमऊ पुल से जाने पर करीब 60 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। दोनों संपर्क मार्गों की बदहाली ने क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वर्जन...
पुल की दोनों तरफ 1300 मीटर लंबाई और बढ़ाने के लिए 122 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत हुई है। उन्नाव की तरफ पुल की लंबाई 803 मीटर और कानपुर (डोमन पुरवा) की तरफ 529 मीटर लंबाई और बढ़ाई जाएगी। इससे पुल की कुल लंबाई 2306.73 मीटर हो जाएगी। नवंबर 2025 में वित्त समिति ने इसे मंजूरी दे दी थी। बाढ़ खत्म होने के बाद बजट जारी होने की उम्मीद है। -राजीव कुमार, इंजीनियर सेतु निगम।


कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग की कुल लंबाई 14.6 किलोमीटर है। मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत भी हुए हैं। पिछले महीने आई बाढ़ से नुकसान और बढ़ गया है। सड़क के किनारों की मिट्टी कट गई है, इसे ठीक कराया जाएगा। काम शुरू करने के लिए पानी घटने का इंतजार किया जा रहा है। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी

कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर यातायात बंद करने के लिए नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बनी दीवार।

कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर यातायात बंद करने के लिए नया बंगला हिंदूपुर गांव के पास बनी दीवार।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed