फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: किसानों ने आलू की माला पहनकर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। किसान आंदोलन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल के नेतृत्व में किसानों ने आलू की माला पहन कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। बताया है कि लगातार दो साल से किसान आलू का समुचित मूल्य न मिलने से परेशान हैं। वहीं आलू खरीद की व्यवस्था फेल साबित हुई है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन संगठन के पदाधिकारी और किसान मंगलवार दोपहर आलू की माला पहनकर कलक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को दिया। भेजे गए ज्ञापन में बताया कि उन्नाव के अलावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, हरदोई सहित जिलों के किसान आलू का समुचित मूल्य न मिलने से परेशान हैं। बताया कि अधिक उत्पादन और अधिक नुकसान किसानों के अभिशाप बन गया है। सरकार ने 22 लाख मैट्रिक टन आलू 605 रुपये 9 पैसे प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का निर्णय लिया था। इसके लिए जिलों में 35 क्रय केंद्र भी खोले गए थे, लेकिन किसानों का आलू नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ‘आलू किसान बचाओ आंदोलन’ प्रदेश भर में शुरू किया गया है। बताया कि सरकार से आलू नीति बनाने, सरकार शीतगृहों का भंडारण शुल्क जमा करे, प्रदेश में आलू पर मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। हाइब्रिड आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल और प्रोसेसिंग गुणवत्ता वाले आलू का 1500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई है। इस दौरान अशोक कटियार, प्रदीप निषाद, पुनीत अवस्थी, लल्लन शर्मा, अखिलेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed