{"_id":"6a68f81684440acf79089604","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-154594-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दस दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दस दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फोटो-18-टिकराबाव गांव में हैंडपंप पर पानी भरते लोग। संवाद
औरास। विकास खंड औरास की ग्राम पंचायत टिकराबाव में 10 दिन पहले फुंके दो ट्रांसफार्मर अभी भी नहीं बदले गए हैं। इससे 700 लोग परेशान हैं। पानी के लिए जद्दाेजहद कर रही है। एसडीओ का कहना है कि जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाए जाएंगे। टिकराबाव में 700 की आबादी को बिजली आपूर्ति देने के लिए दस केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। दस दिन पहले 18 जुलाई को ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। इसकी सूचना कई बार बिजली निगम के अवर अभियंता को दी गई लेकिन मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। बताया जाता है कि गांव के अधिकांश लोग पंपों पर निर्भर हैं।
रामकली, जानकी, सूरजपाल, रमेश, महेंद्र, रामजानकी और सुजीत ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में रखे बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।
एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत ने बताया ट्रांसफार्मर की जानकारी मिली है। जल्द ही गांव में फुंंके ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएंगे।