{"_id":"6a495e367f394ed3280a790e","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-153285-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पारिवारिक कलह में बेटे ने भाजपा कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पारिवारिक कलह में बेटे ने भाजपा कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से की हत्या
विज्ञापन
फोटो नंबर-33-प्रमोद रावत उर्फ रेवती (फाइल फोटो)
औरास (उन्नाव)। सात साल से मायके में रह रही पत्नी से छह महीने पहले संबंध विच्छेद के लिए पिता और मां को जिम्मेदार मान रहे बेटे ने शनिवार की शाम भाजपा कार्यकर्ता पिता की गर्दन और जबड़े पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के समय पिता गांव से 600 मीटर दूर खुद के बनवाए शनि मंदिर में पूजा कर रहे थे। रात करीब आठ बजे हुई इस घटना के समय पास में ही मौजूद गांव के एक युवक ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन सफल नहीं हो सका। भागकर उसने गांव में लोगों को सूचना दी।
ग्रामीणों के अनुसार हत्यारोपी बुजुर्ग मां की भी हत्या करने इरादे से घर पहुंचा लेकिन वह घटनास्थल पर जा चुकी थीं। इसके बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर औरास थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पार्टी कार्यकर्ता की मौत की सूचना पर भाजपा विधायक भी मौके पर पहुंचे।
औरास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत उटरा डकौली के मजरा चमारन खेड़ निवासी प्रमोद रावत उर्फ रेवती (58) भाजपा के सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के हैदराबाद मंडल के अध्यक्ष थे। वह खेती करते थे। गांव से करीब 600 मीटर दूर बाग में मंदिर भी बनवाया था। शनिवार रात करीब आठ बजे प्रमोद मंदिर में पूजा करने गए थे। इसी बीच पहुंचा सबसे बड़े बेटे सोनेलाल रावत ने पिता की गर्दन और चेहरे सहित अन्य अंगों पर कुल्हाड़ी से कई हमले किए। गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई है। इसी दौरान मंदिर के पास ही मौजूद गांव के एक युवक ने देखा तो वह बीच बचाव करने पहुंचा तो हत्यारोपी सोनेलाल ने उसपर भी हमला करने का प्रयास किया तो उसने भाग कर प्रमोद रावत की पत्नी देशकुमारी व गांव वालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पत्नी देशकुमारी ने बताया कि चार बेटों में सबसे बड़े सोनेलाल की शादी 20 साल पहले हुई थी। दो बच्चों में सूर्या (18) और बेटी अंजली (11) साल की है। सोनेलाल सहित चारों बेटे चंडीगढ़ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोनेलाल का उसकी पत्नी किशाना से पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। किशाना सात से मायके लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गोड़वा में रह रही है। बेटी अंजली भी मां के साथ रहती है और बेटा सूर्या पिता व चाचा के साथ ही चंडीगढ़ में रहता है। विवाद हल न होने पर दंपती और उनके परिजनों की सहमति पर छह महीने पहले दोनों में संबंध विच्छेद हो गया था।
मां के अनुसार पत्नी से अलगाव के लिए वह (बेटा) उन्हें व पति (माता-पिता ) को वजह मानता था। वह अक्सर जमीन व संपत्ति में बंटवारे के लिए भी कहता था लेकिन पति मरने के बाद ही संपत्ति का बंटवारा चारों भाइयों में होने की बात कहते थे। उधर खून से लथपथ हत्यारोपी, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर औरास थाना पहुंचा। हालांकि औरास एसओ संजीव कुशवाहा का कहना है कि हत्यारोपी को सिपाही अमित ने थाने से एक किलोमीटर पहले इनायतपुर बर्रा गांव के पास पकड़ लिया। एसपी जयप्रकाश सिंह, एएसपी शैलेंद्र लाल और बांगरमऊ सीओ हर्ष मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसओ ने बताया कि घटना की जांच और हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।