{"_id":"69d6ae76dc2e11f22e0856dd","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-148250-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कमरे में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
फोटो-9-कृपाशंकर उर्फ कल्लू (फाइल फोटो)।
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंदीगढ़ी में मजदूर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
चंदीगढ़ी निवासी कर्माशंकर ने बताया कि बड़े भाई कृपाशंकर उर्फ कल्लू (35) मजदूरी करते थे। मंगलवार की रात वह कमरे में सोने गए थे। पत्नी देशपति दो बच्चों साहिल और शालिनी के साथ बरामदे में सोई थीं। बुधवार की सुबह काफी देर तक कृपाशंकर के कमरे से बाहर न आने पर पत्नी ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर देशपति ने खिड़की से झांककर देखा। उन्होंने पति का शव कमरे के लिंटर की सरिया से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। यह देखकर वह चीख पड़ीं।
परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कृपाशंकर ने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। कृपाशंकर की मौत से मां प्रेमावती, पत्नी देशपति समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।