फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: रेलवे पुल के डाउन ट्रैक की मरम्मत शुरू

Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-31- रेलवे पुल पर चल रहे काम का निरीक्षण करतीं एडीआरएम नीलिमा सिंह व अन्य तकनीकी अ​धिकारी।
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर बने गंगा रेलवे पुल के डाउन ट्रैक की मरम्मत बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। मिशन रफ्तार के तहत 118 साल पुराने 840 मीटर लंबे पुल पर काम कराने के लिए 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। काम प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

पहले दिन एडीआरएम नीलिमा सिंह और तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 10:10 बजे काम शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को शाम छह बजकर 10 मिनट पर ब्लॉक खत्म होने के बाद मालगाड़ी को 10 किमी. की रफ्तार से निकाला गया। इसके बाद शाम छह बजकर 30 मिनट पर प्रतापगढ़ इंटरसिटी ट्रेन को भी 10 किमी. की रफ्तार से गुजारा गया। मरम्मत कार्य के चलते 17 ट्रेनें निरस्त की गई हैं और 31 ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान 1170 स्लीपर बदले जाएंगे, जिनके स्थान पर स्टील के एच बीम स्लीपर लगाए जा रहे हैं। पहले दिन 250 श्रमिकों ने 40 स्लीपर बदले और ट्रैक के नीचे लगे ट्रफ को काटकर हटाया । इसमें 25 एलपीजी और 25 ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रयोग किया गया। एडीआरएम नीलिमा सिंह ने बताया कि शुक्रवार से प्रतिदिन 50 से 70 स्लीपर बदलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
ड्रोन कैमरे से की जा रही निगरानी
मरम्मत कार्य की निगरानी ड्रोन कैमरे और वीडियो कैमरे से की जा रही है। एडीआरएम नीलिमा सिंह के साथ एडीआरएम प्रथम शूरवीर सिंह चौहान और डिप्टी चीफ इंजीनियर ब्रिज नितिन मंगवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राम लखन सचान सहित अन्य इंजीनियर और जेई भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed