{"_id":"69cacce2f53df061ae063fd4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147726-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मोहल्ला कल्याणी से लोधनहार तक 50 लाख से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मोहल्ला कल्याणी से लोधनहार तक 50 लाख से बनेगी सड़क
विज्ञापन
फोटो-6- मोहल्ला कल्याणी से लोधनहार जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
उन्नाव। मोहल्ला कल्याणी से लोधनहार मोहल्ला तक छह साल से जर्जर सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। नगरीय निकाय निदेशक ने 50 लाख की लागत से मार्ग निर्माण का स्वीकृति पत्र जारी किया है।
नगर पालिका के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत पांच सौ मीटर लंबे सीसी मार्ग के लिए बजट स्वीकृत किया है। शासन ने 50 प्रतिशत अग्रिम बजट भी जारी कर दिया है। मार्ग बनने से मोहल्ला कल्याणी, प्रयागनारायण खेड़ा, लोधनहार, गंगूखेड़ा और कांशीराम कॉलोनी सहित इससे जुड़े अन्य मोहल्लों के करीब 20 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
स्थानीय निवासियों अशोक पटेल, उमाशंकर, शिव नारायण, प्रेमकिशोर, शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि कल्याणी मंदिर मोड़ से लोधनहार नहर पुलिया तक जर्जर मार्ग कई साल से दिक्कत की वजह बना है।