फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मेडिकल स्टोर का बोर्ड हटाकर दूध डेयरी का लगाया

Mon, 03 Nov 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-25-मेडिकल स्टोर का बोर्ड हटाकर लगाया गया दूध डेयरी का बोर्ड। संवाद
बांगरमऊ। बांगरमऊ कोतवाली के बेरियागाड़ा में मेडिकल स्टोर पर संचालक ने दस महीने में कोडीनयुक्त सिरप की 12 हजार शीशियां बेच दी थीं। औषधि निरीक्षक ने जांच की तो वह बिक्री का ब्योरा नहीं दे पाया। डीएम के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद संचालक भूमिगत हो गया है। दुकान में मेडिकल स्टोर का बोर्ड हटाकर दूध डेयरी का बोर्ड लगा दिया गया है। दुकान के मालिक किरायेदार ने दुकान खाली कर दी है।
विज्ञापन

लखनऊ के औषधि विभाग की टीम ने पिछले दिनों रायबरेली जिले के कल्लूपुरवा रतापुर स्थित सिरप बनाने वाली अजय फार्मा नाम की फैक्टरी की जांच की थी। इसमें जांच में पता चला था कि उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के सिंधूपुर बेरिया गड़ा में संचालित अंबिका हेल्थ केयर सेंटर को बड़े पैमाने पर कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई की गई। प्रोपराइटर परशुरामपुर गांव निवासी अजय कुमार ने 10 सितंबर 2024 से 15 जुलाई 2025 तक 12,000 शीशी सिरप खरीदी। 17 अक्तूबर को औषधि निरीक्षक अशोक कुमार ने जांच की और सिरप का स्टॉक और बिक्री का ब्योरा न देने पर तीन दिन की मोहलत दी थी। इसके बाद भी कागजात उपलब्ध नहीं कराए तो 31 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दुकान मालिक संदीप पाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अजय ने दुकान खाली कर दी है। बताया कि सिरप कहां बेचता था, इसकी जानकारी नहीं है। बताया कि दुकान पर कभी यह माल नहीं उतरा। खरीदकर सीधे सप्लाई कर देने का अनुमान लगाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed