फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: धुंध में मिला पटाखों का धुआं, हवा जहरीली

Thu, 23 Oct 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-28-शहर के सिविल लाइन में पटाखा जलाते लोग। संवाद - फोटो : टूंडला स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते रेलयात्री संवाद
उन्नाव। दिवाली के ठीक बाद बुधवार को (एयर क्वालिटी इंडेक्स) एक्यूआई 202 पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। सेहत के लिए 50 तक एक्यूआई बेहतर माना जाता है। आने वाले कुछ दिनों में वायु प्रदूषण और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

खराब एक्यूआई के साथ पीएम 10 यानी कणिकीय पदार्थ का स्तर 160.5 पहुंच गया। इससे शहरवासियों को सांस लेने में तकलीफ के साथ फेफड़े संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बढ़ रहे एक्यूआइ स्तर के नियंत्रण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण विभाग सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

सर्दी की शुरुआत होते ही एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) ने रफ्तार पकड़ ली है। इसकी रोकथाम के प्रयास प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से नाकाफी हैं। एक तरफ दिवाली पर करीब पांच करोड़ का पटाखा कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका आबोहवा पर असर पड़ा। वहीं दूसरी ओर जनपद में बड़ी परियोजनाओं के निर्माण व पड़ी सामग्री की धूल भी इस हानिकारक स्तर को बढ़ावा दे रही है।
पांच औद्योगिक क्षेत्र में संचालित लगभग दो हजार कारखानों के धुएं के अलावा अन्य प्रदूषणकारी अवयव खुले में फेंकने के कारण शहर की आबोहवा बहुत ज्यादा खराब हो गई है। इसी कारण एक्यूआइ 202 पहुंच गया। जो खराब श्रेणी में दर्ज है। विभाग बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

इसी कारण प्रदूषण नियंत्रण विभाग की सुस्त कार्यशैली 15 अक्तूबर को हुई दिशा की बैठक में सांसद से लेकर विधायकों तक के निशाने पर रही थी। खराब हुई हवा को साफ बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं दिखाई दे रहे हैं।

फोटो-28-शहर के सिविल लाइन में पटाखा जलाते लोग। संवाद

फोटो-28-शहर के सिविल लाइन में पटाखा जलाते लोग। संवाद- फोटो : टूंडला स्टेशन पर सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीीपर कोच में चढ़ने का प्रयास करते रेलयात्री संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed