फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao newes

Unnao News: मानदेय न मिलने से खफा आशा कार्यकर्ताओं ने नहीं किया काम

Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
unnao newes
औरास। दो माह से मानदेय न मिलने से खफा आशा कार्यकर्ताओं ने काम करने से मना कर दिया। शनिवार को सीएचसी पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने सीएचसी प्रभारी को सूचना देकर लौट गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक के 92 राजस्व व 138 मजरों की एक लाख 95 हजार की आबादी पर 154 आशा कार्यकर्ता तैनात हैं। इनको सितंबर और अक्तूबर का मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराजगी है। शनिवार को 20 से अधिक आशा कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचीं और सीएचसी प्रभारी अनूप तिवारी को काम न करने की सूचना देकर चली गईं।
विज्ञापन

आशा बहु कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि बताया दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मानदेय न मिलने से दिवाली की रौनक भी कम हो गई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप तिवारी ने बताया आशा कार्यकर्ता काम न करने की सूचना देकर चली गईं। इससे जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होंगी। क्षेत्र की 22 एएनएम और 13 सीएचओ को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी सेवाएं प्रभावित न होने पाएं, इस पर पूरी नजर बनाएं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed