{"_id":"61274d148ebc3e79c90173bf","slug":"unnao-mla-and-municipal-chairman-accused-of-corruption-youth-climb-on-tree-threatening-to-set-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: पेड़ पर चढ़ा युवक, बोला- कूद जाऊंगा, आग लगा लूंगा, वरना विधायक को बुलाओ, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: पेड़ पर चढ़ा युवक, बोला- कूद जाऊंगा, आग लगा लूंगा, वरना विधायक को बुलाओ, फिर हुआ ये सब
Thu, 26 Aug 2021 01:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:45 PM IST
सार
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे दमकल जवान घंटों नीचे उतारने के लिए उसे मनाते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के आने और हर समस्या के निस्तारण का भरोसा देने पर छात्र नीचे उतरने को राजी हुआ।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा युवक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ में जनसमस्याओं को लेकर विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष पर मुंह फेरने का आरोप लगा बीएड के छात्र ने पेड़ पर चढ़कर हाई वोेल्टेज ड्रामा किया। हाथ में पेट्रोल, लाइटर, चाकू व लाउडस्पीकर लेकर पेड़ पर चढ़े छात्र ने कूदकर या आग लगाकर खुदकुशी की धमकी देकर विधायक को मौके पर बुलाने की मांग की।
पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे दमकल जवान घंटों नीचे उतारने के लिए उसे मनाते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के आने और हर समस्या के निस्तारण का भरोसा देने पर छात्र नीचे उतरने को राजी हुआ।
दमकल जवानों ने उसे नीचे उतारा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहल्ला गढ़ी निवासी बीएड का छात्र रवि गुप्ता क्षेत्र की जनसमस्याओं का निस्तारण न होने की बात कहकर गुरुवार दोपहर हाथ में पेट्रोल, लाइटर चाकू व लाउडस्पीकर लेकर स्टेशन मार्ग स्थित एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया।

लाउडस्पीकर के जरिये उसने क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार व नगरपालिका अध्यक्ष इजहार खां को बुलाने की मांग की। उसने धमकी दी कि विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर नहीं आए तो वह खुद को आग लगा जान दे देगा। छात्र के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देख सैकड़ाें लोगों की भीड़ जमा हो गई।
कोतवाली पुलिस के साथ दमकल भी मौके पर पहुंच गई और छात्र को नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया। छात्र ने किसी की नहीं सुनी। छात्र को बौखलाया देख विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई।

दोनों जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और छात्र से नीचे उतरने की गुजारिश की। विधायक के आते ही छात्र ने लाउडस्पीकर से एमएसपी पर मंडी में गेहूं की खरीद किए जाने, बांगरमऊ से गरीबी हटाने और मजदूरों को उचित मजदूरी दिए जाने, नगर व क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण के दौरान पेड़ों के कटान को रोकने व नगर के विकास के नाम पर किए गए बंदरबांट की जांच कराए जाने की मांग की।
विधायक ने सभी समस्याओं के निस्तारण का भरोसा देकर नीचे उतरने की गुजारिश की। दो घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दमकल कर्मियों ने छात्र को नीचे उतारा। छात्र के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली गई। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि छात्र के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जनप्रतिनिधियों की बात
बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने बताया कि युवक अपनी समस्या लेकर कभी भी उनके पास नहीं आया। उससे कहा है कि वह मिले और अपनी समस्या बताए। निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा। युवक ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया है।
बांगरमऊ नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष इजहार खां ने भी युवक के कृत्य की निंदा उसके द्वारा विकास के नाम पर हुए बंदरबांट के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि उसे ऐसा लगता है तो वह मिलकर अपनी बात रखे। हर स्तर पर जांच कराने को तैयार हैं।