फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Leopard attack, six injured including child, entered the forest of Sakrauli village, set up a cage to catch

उन्नाव: जंगल के रास्ते गांव में घुसा तेंदुआ, बच्चों समेत छह पर बोला हमला, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Tue, 08 Jun 2021 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

उन्नाव में जंगल के रास्ते गांव में घुसे तेंदुआ ने बाग में आम लेने गए एक दस साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी तलाश में निकले एक के बाद एक पांच और लोगों को भी घायल कर दिया।

विज्ञापन
Unnao: Leopard attack, six injured including child, entered the forest of Sakrauli village, set up a cage to catch
तेंदुआ के हमले से छह घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा कटरी क्षेत्र के रास्ते एक तेंदुआ फतेहपुर चौरासी ब्लाक के सकरौली गांव के जंगल में आ गया। दोपहर को बाग में आम लेने गए एक दस साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। उसकी तलाश में निकले एक के बाद एक पांच और लोगों को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन


एक युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। एसडीएम, सीओ और वन विभाग के अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों को खेत व जंगल की ओर जाने से रोक दिया गया है। मंगलवार की दोपहर अपने नाना फकीरे के यहां आया जंगल जहानाबाद गांव निवासी ब्रजेश (10) पुत्र राजकुमार बाग से आम लेने गया था। तभी उस पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।

बच्चे की चीख सुनकर खेतों में मौजूद लोग शोर मचाते हुए दौड़े तो तेंदुआ जंगल में छिप गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। तभी तेंदुए ने पांच और लोगों को घायल कर दिया। हमले में हुलासी खेड़ा निवासी अनिल कुमार (25), कमलू (20), जगंलजहानाबाद निवासी ब्रजेश (10), बांगरमऊ निवासी मेहताब (28), धन्नाखेड़ा निवासी मुकेश (22) और गड़रियन खेड़ा निवासी रैना (25) घायल हो गए।

घायल मुकेश ने घर में ही मरहम पट्टी कराई। अन्य घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने से ब्रजेश को जिला अस्पताल और इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed