फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao,kisaan,ke ghar chori

नरायनपुर गांव में किसान के घर से लाखों की चोरी

Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
unnao,kisaan,ke ghar chori
फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड के साथ जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। क्षेत्र के नरायनपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने किसान से घर से नकदी और जेवरात मिलाकर करीब साढ़े पांच लाख का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने फील्ड यूनिट टीम व डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की। पुलिस को घटना में किसी नजदीकी या परिचित का हाथ होने का शक है।
विज्ञापन

नरायनपुर निवासी ह्रदय नरायन दीक्षित उर्फ बड़कन्ने गांव के बड़े किसान हैं। उनके पास करीब 50 बीघा खेती है। उनके मझले बेटे शशिकांत की 24 मई को शादी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बहू के लिए जेवरात खरीद कर घर में रखे थे। बुधवार रात चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। वहां दो कमरों की कुंडी खोल कर उसमें रखे दो बक्सों को उठाकर उसी रास्ते से निकल गए। एक बक्से को घर से करीब 50 मीटर दूर देवस्थान के पास और दूसरे बक्से को 100 मीटर दूरी पर उन्हीं के बाग में ले जाकर खोला। बक्सों में रखे चार लाख कीमत के जेवरात और 1.50 लाख रुपये लेकर चोर भाग गए।
विज्ञापन

चोरो ने जिस कमरे से बक्सों को उठाया उसी कमरे में ह्रदय नरायन के बड़े बेटे प्रमोद की लाइसेंसी रायफल भी रखी थी। इसे चोरों ने
नहीं छुआ। घटना के समय ह्रदय नरायन व उनकी पत्नी घर के बरामदे में लेटे थे। बड़ा बेटा प्रमोद व दूसरे नंबर का बेटा व शिक्षामित्र प्रवीन दीक्षित अपने परिवार के साथ घर में ही अलग-अलग जगह पर लेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, चोर शशिकांत की शादी के लिए लाए गए जेवर और बड़े बेटे प्रमोद की पत्नी प्रिया के आभूषण व नकदी पार कर ले गए हैं। गुरुवार सुबह बाग में पड़े बक्सों को देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। प्रवीन दीक्षित की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डॉग स्क्वायड व फील्ड यूनिट की टीम को बुला कर जांच की। प्रवीन ने घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed