फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao: Congress protested against Union Minister in support of National President

उन्नाव : कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समर्थन में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unnao: Congress protested against Union Minister in support of National President
कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों को रोके पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कलक्ट्रेट की ओर जाने से पहले ही रोक लिया। सभी पार्टी कार्यालय में नजरबंद रहे।
विज्ञापन

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को राष्ट्रपति पर सांसद अधीर रंजन की टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सवालों की बौछार कर दी थी। इससे खफा युवा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेयी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमर्यादित व्यवहार किया है। कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने पुतला जलाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनक लगते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को घेर लिया और कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अमन खान, सूरज, नितिन बारी, संदीप, शुभम गुप्ता व सेवादल जिलाध्यक्ष विश्वास निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed