फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Union Agriculture Minister accused the state government imposed

केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 05 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Union Agriculture Minister accused the state government imposed
उन्नाव। सिकन्दरपुर सरोसी में आयोजित एक जनसभा में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बाल्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार जबरदस्ती किसानों की जमीन ले रही है। आरोप लगाया कि इस जमीन को अपने पारिवारिकजनों, मित्रों व रिश्तेदारों को सस्ते दामों पर दे रही है।
विज्ञापन


डॉ. संजीव ने कहा कि एक ओर सपा नेता धर्मेन्द्र यादव सदन में सहमति के आधार पर जमीन लेने की बात कहते हैं वहीं दूसरी ओर जिले में किसानों की जमीन बिना सहमति के ही ली जा रही है। कहा कि जो कहते हैं कि जमीन अधिग्रहण पूरी तरह से किसानों की सहमति से हो रहा है तो वह 70 प्रतिशत किसानों का सहमति पत्र दिखाएं।
विज्ञापन


प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के इशारों पर किसानों का उत्पीड़न करना बंद करे। कहा कि यदि जिले के एक भी किसान की गिरफ्तारी हुई तो विधायक, सांसद के साथ वह खुद भी गिरफ्तारी देंगे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रशासन चेत जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव को अयोध्या बनाने पर मजबूर न करे। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी के साथ धोखा ही कर रही है। कहा कि किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए वरना वह किसानों के साथ पैदल मार्च कर लखनऊ का घेराव करेंगे।


विधायक ने केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री को थाना में आलू चिप्स, भतावां में टमाटर से सूप बनाने का कृषि आधारित उद्योग लगवाने, 3 पैकिंग हाउस बनवाए जाने, करोवन से परियर मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनवाने का पत्र सौंपा। यहां पर रामबाबू लोधी, पप्पू सिंह, विमला कुरील, नरेन्द्र निषाद, महेश, ऊदन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed