फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unearthed double murder, father, uncle sent to jail, looking for others

फोटो नंबर-26-पुलिस गिरफ्त में बेटी व उसके प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी पिता रामकुमार व चाचा जयपाल।

Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Unearthed double murder, father, uncle sent to jail, looking for others
पुलिस गिरफ्त में बेटी व उसके प्रेमी की हत्या करने वाला आरोपी पिता रामकुमार व चाचा जयपाल। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। कस्बे के भिखरियापुरवा में युवक व किशोरी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि किशोरी के पिता व चाचा ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर की थी। पुलिस का दावा है कि रिश्ते में खानदानी भाई-बहन होने के बावजूद दोनों में प्रेम प्रसंग को परिजन बर्दाश्त नहीं कर सके।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को सच बताने की धमकी दी तो मुंह-नाक दबाकर मार दिया। किशोरी के चचेरे चाचा ने एसिड डालकर शवों को जलाया था। वह जयपुर भाग गया है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में मृत किशोरी के पिता व चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भिखरियापुर गांव निवासी 24 वर्षीय बालकृष्ण व पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के 19 अक्तूबर को घर से 800 मीटर दूर खेत में शव मिले थे। मृतक बालकिशन के पिता रामसिंह ने मृत किशोरी के पिता रामकुमार, चाचा जयपाल व चचेरे चाचा लालचंद्र, राम सागर व गोविंद को नामजद कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के पिता व चाचा जयपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल श्यामकुमार सिंह के अनुसार हत्यारोपी रामकुमार ने बताया कि उसकी व मृतक बालकिशन के पिता रामसिंह की दादी एक ही थीं। रिश्ते से बालकृष्ण व उसकी (रामकुमार) की 15 वर्षीय बेटी रिश्ते में भाई-बहन थे। 12 अक्तूबर की दोपहर दोनों को घर के सामने खंडहर में पकड़ा गया। दोनों की पिटाई कर एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी गई।
इसके बाद भी देर रात उसकी बेटी ने बालकृष्ण को फोन कर बुला लिया और उसके साथ चली गई। रात लगभग 3 बजे दोनों जयपाल के खेत के पास मिल गए। रिश्तों को कंलंकित होता देख बालकृष्ण की पहले जमकर पिटाई की फिर पैर से गले को दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रामकुमार के अनुसार बेटी को समझाने का प्रयास किया पर उसने हत्या का सच ग्रामीणों व पुलिस को बता देने की धमकी दी। जिस पर उसका मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी गई। कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपी किशोरी के पिता रामकुमार व चाचा जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

कौवों के मंडराने डाला था एसिड
बालकृष्ण व किशोरी की हत्या के बाद पिता रामकुमार ने 13 अक्तूबर को बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा तहरीर दी। वहीं रामकुमार का भाई जयपाल खेत ताकने के बहाने शवों पर निगाह रखने लगा। 16 अक्तूबर को शव वाले स्थान पर आकाश में कौवों को उड़ता व कुत्तों को पहुंचा देख रात में शवों को निकाला धान के खेत में ले गए। किशोरी का चचेरा चाचा रामसागर एसिड लेकर पहुंचा और दोनों शवों पर उडे़ल दिया। एसिड पड़ने से शव कंकाल में बदल गए। कोतवाल ने बताया कि रामसागर से यह पता चलेगा कि वह इतना तीव्र एसिड कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed