Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   under suspicious condition teen aged abducted

घर से जेवर-नगदी गायब, रहस्यमय हालात में किशोरी भी लापता

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
under suspicious condition teen aged abducted
चकलवंशी (उन्नाव)। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में अनुसूचित जाति की किशोरी का घर से अपहरण हो गया। घर से जेवर व नकदी सहित करीब 3.50 लाख का सामान भी गायब मिला। आंगन व जीने की सीढ़ियों पर खून के थक्के मिलने से फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से गुमराह करने के लिए खून फेंका गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजाराम रावत की 16 वर्षीय बेटी पिंकी गुरुवार की रात घर के अंदर अकेले सो रही थी। बाहर कमरे में उसकी मां और दो भाई लेटे थे। खाना खाने के बाद राजाराम रात करीब 10 बजे खेत चले गए। शुक्रवार सुबह मां की नींद खुली तो देखा सामान बिखरा था। बेटी भी कमरे में नहीं थी। महिला ने घटना की सूचना पति को दी। आंगन और जीने की सीढ़ियों पर खून के थक्के पड़े देखकर पिता ने चोरी के बाद बेटी की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जता सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष की सूचना पर सीओ माया राय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने खून का सैंपल लिया। खोजी कुत्ता किशोरी के कमरे से छत पर जाकर भटक गया। पुलिस को आंगन और जीने की सीढ़ियों पर खून के थक्के मिलने के साथ पड़ोसी की छत पर काली पन्नी में भी खून के लोथड़े बंधे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। उधर, मृतका के पिता ने पुलिस को पड़ोसियों से चल रहे जमीन विवाद की भी जानकारी दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पड़ोसियों को उठाया है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। पुलिस जल्द घटना के खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed