फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unconcerned responsible even after the death of the teenager due to dengue

उन्नावः किशोरी की डेंगू से मौत के बाद भी जिम्मेदार बेफिक्र

Fri, 28 Oct 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unconcerned responsible even after the death of the teenager due to dengue
फतेहपुर हामजा गांव के मुख्य मार्ग पर भरे पानी के किनारे से निकलती महिला व बच्ची। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। फतेहपुर हामजा गांव में डेंगू से किशोरी की मौत और कई के बुखार की चपेट में होने के बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और न ही क्षेत्र पंचायत कार्यालय ने साफ-सफाई के लिए कोई कदम उठाए। बुखार पीड़ितों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

कस्बे से एक किमी दूर स्थित फतेहपुर हमजा गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक माह पहले सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई। लेकिन सफाईकर्मी के नियमित गांव न पहुंचने से गंदगी और जगह-जगह जलभराव है। इससे मच्छरों की बहुतायत है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में शहीम की 17 वर्षीय बेटी फौजिया की लखनऊ में एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, नर्सिंगहोम के डॉक्टर डेंगू की पुष्टि कर इलाज कर रहे थे। वहीं, भोलू, मुन्नू, रामखेलावन, गुरियल, पप्पू, सुरेश कुमार, राजाराम, हलीमा, जुनैद, नसरीन, गुलफ्सा, और सलमा सहित बीस से अधिक लोग तेज बुखार की चपेट में हैं और विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी अब तक न स्वास्थ्य विभाग टीम गांव पहुंची और न ही क्षेत्र पंचायत कार्यालय से सफाई कर्मचारियों को गांव भेजा गया। ग्राम प्रधान मशरूर अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की समुचित सफाई और बीमार लोगों का उपचार कराने की मांग की है। बीडीओ सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छुट्टी होने के कारण अव्यवस्था हुई है। शुक्रवार को गांव जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और फिर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed