फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two sides dispute, firing, three injured in ground dispute

जमीनी विवाद में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग, तीन घायल

Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two sides dispute, firing, three injured in ground dispute
फतेहपुर चौरासी में मेड़बंदी को लेकर दो पक्षों में बवाल के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के खेवरई गांव में रविवार को विवादित खेत में मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। छर्रे लगने से दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के दो लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त दो लाइसेंसी बंदूकें भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

खेवरई गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसी गांव के पूर्व प्रधान मोहम्मद अख्तर का गांव के ही इनामउल्ला से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले चकबंदी लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर मेड़ चिन्हित कर दी थी। सुबह पूर्व प्रधान अख्तर गांव के ही आरिफ (52) व खलील (55) और अन्य लोगों के साथ खेत की मेड़ बांधने गए थे। उसी दौरान इनामउल्ला साथियों के साथ वहां पहुंचे और मेड़ बांधने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के कुछ और लोग लाइसेंसी असलहों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

हबीबुल्ला ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की तो पूर्व प्रधान पक्ष से भी गोलियां चलीं। इसमें खलील अहमद और आरिफ के पेट व हाथ में छर्रे लगे हैं। वहीं दूसरे पक्ष से इनामउल्ला के हाथ व पैर में छर्रे लगे। सूचना पर एएसपी धवल जायसवाल व सीओ सफ ीपुर एमपी शर्मा पहुंचे और घटना की जांच की। मामले में पूर्व प्रधान ने इनामउल्ला, अहबीबउल्ला, शमशेर व सज्जाद सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, इनामउल्ला ने पूर्व प्रधान के अलावा आरिफ, खलील व मारूफ समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हरिकेशराय के मुताबिक मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होनी थी पैमाइश
नायब चकबंदी अधिकारी अरविंद राय ने बताया कि मेड़ का चिह्नांकन कर दिया गया था। इसके बाद भी विवाद नहीं खत्म हुआ। 29 जून को मौके पर पैमाइश करके विवाद सुलझाने के लिए तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed