{"_id":"6cfa85414b9f29759676983ee2d19836","slug":"two-robbers-were-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लुटेरे दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रायबरेली के व्यापारी से दिनदहाड़े 8.50 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लूट में शामिल ड्राईवर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लूट का 3.85 लाख रुपये बरामद किया गया है, जबकि दो लुटेरे अभी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि व्यापारी के ड्राइवर ने ही रेकी कर अपने हिस्ट्रीशीटर अपराधी साथियों की मदद से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ।
रायबरेली जिले के सलोन निवासी किराना व्यापारी मुन्नालाल जायसवाल शुक्रवार को कार से खरीददारी करने कानपुर जा रहे थे। ड्राइवर सर्वेश गाड़ी चला रहा था। गाड़ी जैसे ही बिहार थाना क्षेत्र में पहुंची पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर गाड़ी को रोक लिया और व्यापारी से मारपीट कर 8.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
एसपी पवन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर व्यापारी के रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी चालक सर्वेश शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पूछताछ और सर्विलांस की मदद से घटना में चालक की मिलीभगत होने की पुष्टि हुई। चालक सर्वेश ने पूछताछ में बताया कि लूट की इस घटना में रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर रणंजय सिंह उसके साथी विशाल सिंह और रविशंकर मिश्रा की मदद ली।
उसने अपने साथियों को व्यापारी मुन्नालाल के पास मोटी रकम होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसके साथियों ने पीछा किया और घटना को इस तरीके से अंजाम दिया कि किसी को शक न हो। पुलिस ने सर्वेश के अलावा लालगंज थाना के चचिहा निवासी लुटेरे रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि दो लुटेरे चचिहा निवासी विशाल सिंह और झबरा निवासी रणंजय सिंह फरार है। एसपी पवन कुमार ने बताया कि फरार दोनों लुटेरे काफी शातिर किस्म के हैं। रणंजय और उसका भाई धनंजय हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। रणंजय और धनंजय की बहन सिपाही है और लखनऊ में तैनात है।