फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in accidents

तीन वाहन भिड़े, दो की मौत, आठ घायल

Thu, 22 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 22 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents

उन्नाव-संडीला रोड पर बुधवार रात ट्रक, लोडर और बोलेरो में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


बोलेरो में सवार लोग अचलगंज थानाक्षेत्र के आटाबंथर से तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि लोडर चालक के शव को निकालने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को आसीवन थानाक्षेत्र के अटिया गांव निवासी संतोष यादव की बेटी का तिलक लेकर अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा बंथर गांव से रात करीब नौ बजे बोलेरो से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव-संडीला मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास संडीला की ओर से आ रहे मैदा लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मियागंज की ओर जा रहे लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि लोडर उछल कर खंती में गिर गया। लोडर के ठीक पीछे चल रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर लोडर और ट्रक से टकराते हुए खंती में पलट गई।

बोलेरो में सवार आसीवन थानाक्षेत्र के नरुल्लानगर निवासी पूर्व प्रधान पप्पू सिंह (40) पुत्र अभिमन्यु सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी में बैठे औरास के रामपुर खंजड़ी निवासी बीनू (25), आसीवन के नौगवां निवासी राम (40), विनोद सिंह (35) और अटिया गांव निवासी संतोष (30), उमेश (26), सुरेंद्र (32) घायल हो गए।

पुलिस लोडर चालक के शव को निकालने का प्रयास कर रही है जबिक लोडर चालक के साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का नाम और पता की जानकारी अभी नहीं हो सकी है।


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला जबकि कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी क्लीनर सरफराज (30) पुत्र सिद्दीकी की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर पहुंची माखी थाना पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed