फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two captives escaped after breaking isolation window, arrested

आइसोलेशन वार्ड की खिड़की तोड़ भागे दो बंदी, गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two captives escaped after breaking isolation window, arrested
उन्नाव के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भागे बंदियों द्वारा तोड़ी गई खिड़की की जाली। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में चोरी के प्रयास में गिरफ्तार दो बंदी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड की खिड़की तोड़ भाग निकले। सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बुधवार रात दोनों ने एक दूसरे की मदद कर हथकड़ी से हाथ निकाला और वार्ड में पीछे की खिड़की की जाली काट दी। गुरुवार सुबह 6 बजे दोनों के भागने की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद गुरुवार शाम चार बजे दोनों को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी में 19 अप्रैल की रात दो चोर एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। गश्त के दौरान दही चौकी प्रभारी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपी मोतीनगर निवासी अजय उर्फ करिया (27) व रोहित (20) पूर्व में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गोदाम मालिक शहर के अनवार नगर निवासी मोहम्मद चमन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने 20 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। जेल में आमद के बाद वहां के मेडिकल स्टाफ से दोनाें आरोपियों ने खांसी जुकाम की दिक्कत बताई। इसपर जेल मेडिकल स्टाफ ने कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सिपाहियों को दोनों की जिला अस्पताल में जांच कराने को कहा। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई। डॉक्टरों ने दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा और दोनों आरोपियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। दही पुलिस चौकी के सिपाही जयपाल और प्रमोद को सुरक्षा में तैनात किया गया। बुधवार रात करीब 2 बजे दोनों ने एक दूसरे की मदद कर हथकड़ी से हाथ निकाल लिए। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड की खिड़की की जाली तोड़कर भाग निकले। सुबह 6 बजे स्टाफ नर्स सुमित वार्ड के राउंड पर गया तो वहां भर्ती दोनों युवकों के न मिलने पर सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को जानकारी दी। जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर सीओ सिटी यादवेंद्र यादव, कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र व स्वाट टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा आरोपियों के यहां पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ की। कई घंटे तलाश के बाद गुरुवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी रोहित को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। रोहित की निशानदेही पर पास ही एक खाली प्लाट की दीवार के पीछे छिपे उसके साथी अजय को भी दबोच लिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कलाई पतली होने से हथकड़ी निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed