पक्षीविहार के पास पलटे ट्रक को हटवाती हाईवे की रेस्क्यू टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र मेें पक्षी विहार के पास रविवार रात मौरंग लदा ट्रक टायर फटने से पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। हाईवे पर छह घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने एनएचएआई की टीम की मदद से ट्रक व फैली मौरंग को हटवाया। सोमवार सुबह पांच बजे आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
उरई निवासी ट्रक चालक आलम (30) व हेल्पर उस्मान (35) उरई से मौरंग लेकर लखनऊ जा रहे थे। रविवार रात लगभग 11 बजे पक्षी विहार के पास ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित होकर कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर पलट गया। इसमें दोनों घायल हो गए। सड़क पर मौरंग फैलने से जाम लग गया। अजगैन पुलिस ने एनएचआई की टीम की मदद से ट्रक को हटवाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहन निकालने से वाहनों की कई किमी लंबी कतार लग गई। ट्रक को हटवाने के बाद पुलिस ने मौरंग को सड़क से हटवाया। करीब छह घंटे वाहन रेंगते रहे। अजगैन कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया कि यातायात सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।