फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck collided on Hardoi road, jammed for one hour

हरदोई मार्ग पर भिड़े ट्रक लगा एक घंटे जाम,

Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck collided on Hardoi road, jammed for one hour
सफीपुर। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर फल मंडी के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक बाल-बाल बच गए। इसमें एक ट्रक अधिक क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त ट्रक के सड़क से न हट पाने के कारण जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

हिंदुस्तान लीवर कंपनी का माल लेकर एक ट्रक कानपुर से हरदोई की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रक कबाड़ लादकर हरदोई से उन्नाव की ओर आ रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फल मंडी के निकट टेंपो को बचाने में दोनों ट्रक भिड़ गए। इसमें दोनों ट्रकों के चालकों में बिजनौर जिले के धामपुर निवासी चालक याकूब व दूसरे ट्रक का चालक अकबरपुर निवासी अमित बाल-बाल बच गए। घटना में कबाड़ लदा ट्रक अधिक क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कंपनी के सामान लादे ट्रक को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रक्रांत सिंह ने बताया कि ट्रकों की भिड़ंत हुई थी। रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed