फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic will be affected for 20 days in Unnao on Kanpur-Lucknow Highway.

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उन्नाव में 20 दिन प्रभावित रहेगा यातायात

Tue, 19 Nov 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be affected for 20 days in Unnao on Kanpur-Lucknow Highway.
उन्नाव। लखनऊ में एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के कारण कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जुलाई-2023 से प्रतिदिन जाम झेल रहे लोगों को अगले 20 दिनों तक और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे के पास एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का अंडरपास बनाने का काम 20 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

वहीं, एसपी उन्नाव और कानपुर के डीसीपी ट्रैफिक ने निरीक्षण कर ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। कानपुर, झांसी, कानपुर देहात, हमीरपुर आदि जिलों से आने वाले भारी वाहनों को उन्नाव की तरफ आने से रोकने के लिए विभिन्न जिलों से दूसरे रूट पर मोड़ा जाएगा। हल्के वाहन, आवश्यक वस्तु और यात्री वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ और कानपुर के बीच एलिवेटेड एक्स्प्रेस-वे (एनई-6) का निर्माण चल रहा है। लखनऊ में बनी से कटी बगिया तक हाईवे की सड़क के बीच पिलर और स्लैब का काम चलने से जुलाई-2023 से भारी वाहनों के सीधे लखनऊ जाने पर रोक लगी है। इधर, हाईवे पर सोनिक में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए और जाजमऊ गंगा नदी पुल से पहले एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के लिए अंडरपास बनाया जा रहा है। अंडरपास के लिए कंक्रीट गार्डर रखने का काम 20 नवंबर से शुरू होगा। ऐसे में एक-एक लेन को 10-10 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी की मांग पर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति दे दी है। सोमवार को उन्नाव एसपी दीपक भूकर, सीओ यातायात सोनम सिंह, कानपुर जिले के डीसी रविंदर कुमार ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। अधिकारियों ने भारी वाहनों को कानपुर से उन्नाव की ओर आने से रोकने के लिए पूर्व में तैयार प्लान को सख्ती से लागू करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed