{"_id":"57dee7d14f1c1b1b0aa82977","slug":"traffic-rules-voilted","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
57 वाहनों का किया चालान
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात प्रभारी की ओर से चलाए गए चेकिंग अभियान में आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग से शहर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभारी जेएन सिंह ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। साथ ही उनके कागजात जांचे गए। जो वाहन से संबंधित कागज व खुद का ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाए उनका चालान किया गया। इस दौरान कुछ वाहन चालक तो चेकिंग देख दूसरे रास्तों से निकल गए। प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम तक कुल 57 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन