फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Traffic constable killed, six injured by loader collision

लोडर की टक्कर से ट्रैफिक सिपाही की मौत,छह घायल

Wed, 29 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 29 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic constable killed, six injured by loader collision
सोहरामऊ कस्बे में पहिया निकलने से पलटा पिकअप। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लखनऊ जा रहा लोडर का पहिया निकल जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते बचा। इस दौरान बाइक सवार ट्रैफिक सिपाही लोडर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोडर में बैठे छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

सोहरामऊ कस्बा में पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर शाम लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप का पिछला पहिया निकल गया। वह अनियंत्रित होकर काफी दूर तक बिना पहिए के घसिटता चला गया। इस दौरान बाइक सवार ट्रैफिक सिपाही प्रकाशचंद्र (50) पुत्र झम्मनलाल निवासी जरसेल मूसानगर कानपुर देहात पिकअप में पीछे से टकरा गए। टक्कर काफी तेज होने के चलते हेलमेट के परखचे उड़ने के साथ ही सिर में गंभीर चोटें आ गईं। जब तक भीड़ बचाव को दौड़ती और पुलिस पहुंचती तब तक प्रकाशचंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सोहरामऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों की मदद से पिकअप सवार आधा दर्जन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो एक आई कार्ड निकला जिसमें उसका पता दर्ज होने के साथ ही लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में सिपाही होने की जानकारी हुई। आई कार्ड से मिले फोन नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि वर्तमान में वह परिवार के साथ उन्नाव में किराए के मकान में पर रहे थे। मंगलवार को लखनऊ ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएचसी डॉक्टर ने घायलों में रवनहार निवासी चंदन(40), सज्जन(40) निवासी चत्ताखेड़ा, सजीवन(42) निवासी भैसौरा,बुद्धिमान सिंह(42)निवासी कांथा, नितेश(38) पुत्र रमेश निवासी रवनहार व एक अन्य की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed