फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tractor fell from Ganga bridge breaking railing, driver dies

रेलिंग तोड़ गंगा नदी पुल से गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor fell from Ganga bridge breaking railing, driver dies
बांगरमऊ (उन्नाव)। वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर गंगा नदी पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर के रहीमपुर करीमपुर गांव निवासी किसान अनिल (40) ट्रैक्टर चलाता था।
बुधवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली से तरबूज लेकर बांगरमऊ गल्ला मंडी पहुंचा। तरबूज बेचकर लौटने के दौरान बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर नानामऊ गंगा नदी पुल पर पीछे से अज्ञात वाहन ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा की रेती में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक अनिल की मौत हो गई। पुलिस की मदद से चालक के शव को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
एसडीएम अंकित शुक्ला व सीओ विक्रमाजीत सिंह ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। अनिल की मौत से पत्नी बबिता, पुत्री मुस्कान व बेटा मयंक बेहाल हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के जगतखेड़ा मजरे शुक्लाखेड़ा निवासी प्रेमशंकर (42) गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते थे। आठ दिन पहले मांगलिक कार्यक्रम में आए थे। बुधवार सुबह बारासगवर थाना क्षेत्र के इंदामऊ-बारा मार्ग पर उमाखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी राजकुमारी व बेटे संदीप और विश्वास बेहाल हो गए। पिता मोतीलाल व मां फूलमती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अन्य हादसे में बिहार के सवाइन निवासी रज्जनलाल की बाइक बारासगवर के रग्घूखेड़ा गांव के पास कार से टकरा गई। हादसे में रज्जनलाल व बाइक में पीछे बैठी पत्नी माया देवी घायल हो गईं। रज्जनलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed