{"_id":"38904879a6e853e9cd6559d96c90b4a6","slug":"to-eradicate-malnutrition-officers-should-visit-adopted-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण मिटाने को गोद लिए गांव जाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण मिटाने को गोद लिए गांव जाएं अधिकारी
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय पोषण मिशन की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने उन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं जिन्होंने नवंबर, दिसंबर माह में अपने गोद लिए गांव का निरीक्षण नहीं किया। सीडीओ ने इन अधिकारियों से 30 दिसंबर को गोद लिए गांव जाकर वहां का निरीक्षण करने और उसी दिन रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सीडीओ ने कहा कि प्रदेश के उच्च अधिकारी पोषण कार्यक्रम में रुचि ले रहे हैं। इसलिए स्थानीय सभी अधिकारी माह में कम से कम एक दिन निकालकर गांव का भ्रमण अवश्य करें। कुपोषित बच्चों के घरों में जाएं और बच्चों का कुपोषण दूर करने का प्रयास करें। कुपोषित बच्चों के माता-पिता से बातचीत कर उनकी समस्याओं को हल करें। वात्सल्य संस्था लखनऊ के प्रतिनिधि ने कहा कि कुपोषण दूर करने में स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। गर्भवती महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया (खून की कमी) न हो इसके लिए आयरन की गोलियां दी जा रही हैं या नहीं, इसकी भी जांच अधिकारी गांव में जाकर करें। बैठक में एसडीएम सदर जसजीत कौर, पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ एनबी सविता, डीपीओ शीरी मसूद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रत्याशी व्यय विवरण की कराएं जांच
मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 में चुनाव लडने वाले समस्त प्रत्याशियों के व्यय विवरण की जांच के लिए तहसीलवार जांच समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना समाप्ति के एक माह के भीतर अपनी तहसील में गठित समिति से अपने व्यय विवरण की जांच कराएं।
विज्ञापन
निराश्रितों को मिली कंबल की गर्माहट
एसडीएम सफीपुर के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल वेदप्रकाश और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के लखनऊ मंडल सचिव रुस्तमउद्दीन ने ग्राम पीखी, मवईभान व भैसहरा आदि गांवों में निराश्रितों को कंबल का वितरण कराया। वहीं ग्राम भैसहरा चौराहे पर अलाव जलवाए। पीखी की फुर्तीला, भैसहरा की सुखदेई व मवईभान की मोहाना को जब कंबल दिए गए तो उनके चेहरे खिल उठे।
जिला पंचायत पद के मतदान के लिए 5 को आएंगे प्रेक्षक
जिला पंचायत पद के मतदान एवं मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन बृजकिशोर सिंह को उन्नाव का प्रेक्षक तैनात किया गया है। वह 5 जनवरी को जनपद आएंगे। प्रेक्षक के साथ जिला उद्योग केन्द्र के उपायुक्त सुनील कुमार को लगाया गया है।