{"_id":"5898c14a4f1c1b7e0b37844b","slug":"time-turns-unconscious-groom-the-bride-has-left-bin-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों के समय दूल्हा बेहोश, बिन दुल्हन विदा हुई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों के समय दूल्हा बेहोश, बिन दुल्हन विदा हुई बारात
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को फेरों के समय दूल्हा बेहोश हो गया। यह देख हड़कंप मच गया और सारा काम छोड़ परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हे के होश में आने पर दोनों पक्षों में बातचीत का दौर चल ही रहा था कि दूल्हे का भाई भी बेहोश हो गया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने दुल्हन विदा करने से इंकार कर दिया और बारात दुल्हन को लिए बगैर ही लौट गई।
विज्ञापन
कानपुर चकेरी निवासी युवक की बारात रविवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में आई थी। जयमाल के बाद सभी ने खाना खाया और भांवर की तैयारियां होने लगीं। भोर पहर भांवर का कार्यक्रम चल रहा था। छह फेरे के बाद जैसे ही सातवां फेरा शुरू हुआ, दूल्हे को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
दूल्हे के गिरते ही माहौल बदल गया और सभी उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने बेहोशी की बात बताई और सिटी स्कै न कराने के लिए कहा। लगभग आधे घंटे बाद दूल्हे को होश आया तो परिजनों ने उसका सिटी स्कैन कराया। लेकिन कोई बीमारी नहीं निकली। इस पर परिजन घर आए और कार्यक्रम आगे बढ़ा। लेकिन थोड़ी ही देर बाद ही दूल्हे का भाई भी बेहोश हो गया। इससे परिजनों को आशंका हुई और उन्होंने बिना दुल्हन के ही बारात वापस कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने बताया कि लड़के वालों को एक सप्ताह बाद बुलाया गया है। तब आगे की बात की जाएगी।
विज्ञापन