{"_id":"5e1776e88ebc3e87fc6b985f","slug":"timadars-created-ruckus-in-front-of-deputy-cmo-unnao-news-knp537411869","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ के सामने तीमारदारों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ के सामने तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रछिया सीएचसी में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों से जानकारी लेते डिप्टी सीएमओ डा.वीके गुप्ता।
- फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। चिकित्सकों के रुपये लेने और रात में डॉक्टरों के न रुकने से नाराज मरीजों के तीमारदारों ने सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के सामने ही हंगामा किया। डिप्टी सीएमओ ने सभी को शांत कराया और लिखित शिकायत देने को कहा। तीमारदारों की शिकायतों की जांच का आश्वासन दिया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता गुरुवार सुबह बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी को देख भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने समस्याओं को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि सीएचसी में रात में डॉक्टर नहीं मिलते। प्रसव कराने के लिए रुपये की मांग की जाती है। जन्म प्रमाण पत्र में उगाही करते हैं न देने पर महीनों टरकाते हैं। डिप्टी सीएमओ ने शिकायतकर्ताओं से लिखित शिकायत देने को कहा।
इसपर सभी ने प्रार्थनापत्र दिया। डिप्टी सीएमओ ने जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों सतीश, वीरेंद्र कुमार, सहदेव, शैलेंद्र, ऋषि सिंह भी शामिल रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।