{"_id":"5d2ccbd08ebc3e6cf035d260","slug":"thunderstorms-erupted-40-trees-fell-on-the-road-unnao-news-knp5017095156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने मचाई तबाही, सड़क पर गिरे 40 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने मचाई तबाही, सड़क पर गिरे 40 पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
े चकलवंशी। सोमवार शाम आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। कहीं घरों पर रखी टिन शेड उड़ गई तो कहीं पेड़ टूटकर सड़क गिरे। उन्नाव-संडीला व मुंशीगंज मार्ग पर आंधी का कहर अधिक रहा। इस मार्ग पर 15 किमी के दायरे में 40 से अधिक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। लगभग तीन घंटे तक वाहन जहां के तहां खड़े रहे। यातायात रुकने से भीषण जाम लग गया। किसी तरह पुलिस प्रशासन व वन विभाग ने सड़क पर टूटकर गिरे पेड़ों को हटवाने की कवायद शुरू की। इलेक्ट्रिक आरा मशीन के जरिए पेड़ों को काटकर हटवाया गया।
औरास कस्बा निवासी हरिमोहन ने बताया कि वह पत्नी रेशमा के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही वह उन्नाव संडीला मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र में निजामपुर के निकट पहुंचे थे तभी तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी की वजह से कार का संतुलन भी बिगड़ने लगा था। इसी बीच उनकी कार के आगे एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर पड़ा। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्नाव संडीला मार्ग पर रात नौ बजे तक दो सौ से अधिक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम व पेड़ गिरने की सूचना पर पुलिस ने वन विभाग की मदद से टूटे पेड़ों को हटवाने की कवायद शुरू की। इस दौरान उसे जेनरेटर की मदद लेनी पड़ी।
आसीवन थानाक्षेत्र के निजामपुर के आसपास पेड़ गिरने की वजह से पुलिस को घटनास्थल पर पैदल ही पहुंचना पड़ा। आसीवन थाना से घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर था। पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया था। ऐसे में पुलिसकर्मी पैदल ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद की। आसीवन के निजामपुर में हादसे की सूचना पर मांखी व औरास पुलिस भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी थी। हालांकि रास्ते में पेड़ गिरने से माखी पुलिस को रसूलाबाद व औरास पुलिस को आसीवन के हैदराबाद से वापस होना पड़ा।
विज्ञापन
बोलेरो पर गिरा पेड़ा, एक घायल
आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद में आंधी की वजह से यूकेलिप्टस का पेड़ बोलेरो पर गिर पड़ा। हादसे में बोलेरो चालक रुपेश पुत्र राधेश्याम निवासी महेंद आसीवन घायल हो गया। घायल को रसूलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।