फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thugs crossed 1.12 lakhs from college manager's wife's account

Unnao News: कॉलेज प्रबंधक की पत्नी के खाते से ठग ने पार किए 1.12 लाख

Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Thugs crossed 1.12 lakhs from college manager's wife's account
बीघापुर (उन्नाव)। बहुराजमऊ में संचालित एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक की पत्नी को फोन करके ठग ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग का साइट अधिकारी बताया। उनसे जानकारी पूछी और उनके खाते से तीन बार में 1.12 लाख रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़िता को जानकारी हुई।
विज्ञापन

गांव सरायमनिहार निवासी एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक जयविंद सिंह की पत्नी निरुपमा ने बताया कि बहुराजमऊ स्थित डिग्री कॉलेज में बैठ कर नायका ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी की थी। समान पसंद न आने पर उसे वापस कर दिया था।
विज्ञापन

रुपये वापस लेने के लिए शॉपिंग साइट को बैंक डिटेल दी थी। इसके बाद 25 दिसंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को नायका ऑनलाइन शॉपिंग साइट का अधिकारी बताया और महिला से भुगतान करने वाले बैंकिंग एप गूगल पे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहली बार में उनके खाते से 63,942 दूसरी बार 33,121 और तीसरी बार में 15,175 रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक बृजेश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed