फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three robbers arrested

तीन लुटेरे दबोचे

Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
three robbers arrested
उन्नाव। मौरावां थानाक्षेत्र में दंपती और भाई-बहन से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से जेवर, रुपये, मोबाइल, लूट में प्रयोग की गई बाइक व बोलेरो बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मौरावां थानाक्षेत्र में 13 अप्रैल को दंपती व भाई-बहन से लूट की वारदात हुई थी। खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस टीम ने मौरावां थानाक्षेत्र के बख्ताखेड़ा के पास बबूल के जंगल से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

लुटेरों में रायबरेली जिले के थाना लालगंज के गांव पूरेदेवऊ निवासी अमरेश यादव, खीरो थानाक्षेत्र के मानपुर निवासी गौरव सिंह व उसी गांव का गौरव यादव शामिल है। लुटेरों का एक साथी खीरो थानाक्षेत्र के मिश्रखेड़ा निवासी अमन पासी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। लूट का कुछ सामान भी उसके पास है। लुटेरों को जेल भेज दिया गया है। लूट का खुलासा करने वाली स्वाट टीम के प्रभारी गौरव कुमार व मौरावां थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह व सर्विलांस टीम को उन्होंने बधाई दी। इस दौरान एएसपी शशि शेखर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed