{"_id":"66957ec028c641bbbd0d9e55","slug":"three-hours-jam-in-sadar-bazaar-due-to-illegal-parking-unnao-news-c-221-1-sknp1054-117089-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अवैध पार्किंग से सदर बाजार में तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अवैध पार्किंग से सदर बाजार में तीन घंटे जाम
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के अति व्यस्ततम सदर बाजार में सड़क तक वाहनों की पार्किंग और ट्रक खड़े होने से सोमवार को तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर तीन बजे ट्रक हटे तब यातायात पूरी तरह सामान्य हुआ।
सदर बाजार में स्टेट बैंक के सामने सड़क तक वाहनों की पार्किंग रहती है। इससे सामान्य दिनों में भी यहां जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सोमवार को बैंक के करेंसी चेस्ट में रखने के लिए दो ट्रकों से करेंसी आई थी। दोपहर करीब 12 बजे यातायात अत्यधिक व्यस्त रहने के दौरान एक ट्रक से करेंसी के बक्से उतारने के लिए एक ट्रक को बैंक के बाहर खड़ा कराया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
इस दौरान रास्ता सकरा हो जाने से यातायात बाधित हो गया। एक के बाद एक-एक दोनों ट्रकों से करेंसी बॉक्स उतारने के दौरान दोपहर 12 से तीन बजे तक बड़ा चौराहा से अब्बास बाग तक यातायात रेंगता रहा। जाम लगने की सूचना पर करीब दो बजे यातायात पुलिस पहुंची और सड़क घेर कर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात का संचालन किया। यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पहले से सूचना न देने की वजह से समस्या हुई। जैसे ही पता चला यातायात पुलिस कर्मियों को लगाकर यातायात का संचालन कराया गया। दुकानदारों को चेतावनी देकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़े कराने के लिए कहा गया है। सुधार न होने पर गलत तरीके से खड़े मिलने पर चालान किया जाएगा।