फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three gram panchayats reduced due to expansion of civic areas, this time elections in 1037

Unnao News: निकाय क्षेत्रों के विस्तार से घटी तीन ग्राम पंचायतें, इस बार 1037 में चुनाव

Wed, 06 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 06 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three gram panchayats reduced due to expansion of civic areas, this time elections in 1037
उन्नाव। निकाय क्षेत्रों के विस्तार से तीन ग्राम व इतनी ही क्षेत्र पंचायतें (बीडीसी) सीटें कम हो गई हैं। इसके चलते इस बार जिले में 1037 ग्राम व 1383 क्षेत्र पंचायत सीटों पर ही त्रिस्तरीय चुनाव होना तय माना जा रहा है। हालांकि जिला पंचायत की सीटों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायतों की संख्या 1040 और क्षेत्र पंचायत की 1386 थी। इसके बाद ग्राम पंचायत ऊगू ग्रामीण नगर पंचायत ऊगू में शामिल हो गई। इससे फतेहपुर चौरासी ब्लाक की ग्राम पंचायतों की संख्या 69 से घटकर 68 हो गई। इसके अलावा सुमेरपुर की पंचायत सराय मंगली व गोबरहा भी नगर पंचायत भगवंतनगर में आंशिक रूप से शामिल हो गईं। इससे सुमेरपुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 75 से 73 हो गई। इसी प्रकार बीडीसी में भी फतेहपुर चौरासी से एक और सुमेरपुर की दो सीटें भी आंशिक रूप से नगर पंचायत में शामिल होने से इनकी संख्या में कमी आ गई। जिला पंचायत की सीटें 51 ही रहेंगी। इनमें कोई परिवर्तन नहीं आया है। डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि 2021 में हुए चुनाव में 1040 ग्राम पंचायतें थी। जो अब 1037 बची हैं। अब क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1383 हो गई है।
विज्ञापन

----
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश
उन्नाव। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं प्रिंट योजना के तहत मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के लिए लखनऊ में आयोजित मंडलस्तरीय कार्यशाला में डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने प्रतिभाग किया। डीपीआरओ ने बताया कि प्रशिक्षण में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) के अलावा ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर भी जागरुक किया गया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के भी निर्देश दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed