फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Threatening to mislead the police

Unnao News: पुलिस को गुमराह कर रहा धमकी देने वाला

Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Threatening to mislead the police
उन्नाव। एसपी को फोन कर सफीपुर विधायक को गोली मारने की धमकी देने और माखी एसओ को अपशब्द करने वाले की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने उसके भाई से पूछताछ की। भाई के जरिए उन्नाव बुलवाया, उसने शनिवार सुबह की ट्रेन से निकलने की बात कही। हालांकि शाम तक उसके मोबाइल की लोकेशन दादर नगर में ही रही। उन्नाव पुलिस दादर पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के रनागढ़ी निवासी आनंद मिश्र काफी समय से दादर नगर हवेली में रहकर काम करता है। शुक्रवार शाम को उसने एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन करके सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर को जुलाई में गोली मारने की धमकी दी थी। आरोप था कि 2021 में गांव में उसके भाइयों के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने विधायक के दबाव में कार्रवाई नहीं की थी। उसने माखी थाना पुलिस और एसओ के लिए भी अपशब्द कहे थे। इसके बाद खुद ही ऑडियो वायरल कर दिया था। रात में ही पुलिस ने आरोपी पर गाली गलौज, जनप्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार रात पुलिस ने उसके भाई को थाने ले गई और आनंद के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। भाई ने आवेश में आकर अक्सर गाली गलौज करना उसकी आदत बताया। पुलिस ने भाई से उसे फोन कराया। भाई ने आनंद को बताया कि पुलिस उसे माखी थाने ले आई है। इसपर उसने आक्रोश व्यक्त किया। भाई के कहने पर उसने शनिवार सुबह ट्रेन से उन्नाव के लिए निकलने की बात कही। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस ने दोपहर को सीडीआर चेक की तब भी फोन बंद पाया गया। शनिवार देर शाम उसका मोबाइल ऑन तो हुआ लेकिन लोकेशन वहीं दादर नगर की ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मारपीट गांव में उसके भाईयों से किसी का विवाद और मारपीट का मामला 2021 का बताया जा रहा है। बताया कि आनंद पांच भाई है। जिसमें वह दादर नगर में, एक भाई दिल्ली में और तीन भाई गांव में रहते हैं। बताया कि दादर नगर पुलिस से संपर्क किया गया है। यहां से भी एक टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed